ARYAWART NEWS

Politics, culture, entertainment, study, business and much more with experienced and smart people

Friday, December 04, 2020

10 टीमों का हो सकता है IPL, जानिए और क्या क्या बदलेगा

IPL में हो सकता है काफी बदलाव, 
युएई में हाल ही में सफल IPL आयोजन के बाद अब IPL के नए संस्करण को लेकर खबर आने लगी है। कहा जा रहा है कि IPL में अब 2 नयी टीम की एंट्री होगी। चूंकि IPL में अब महज 4 महीने बांकी है तो जल्द ही सब कुछ साफ हो जायेगा। बोर्ड के तरफ से इस विषय में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। खबरों की मानें तो IPL के नए सीजन में और भी बदलाव हो सकता है।
 
23 को है बोर्ड की बैठक 
अब नजर 23 दिसंबर पर टिका हुआ है चूंकि 23 को बोर्ड की बैठक होने वली है तो कयास लगाया जा रहा है कि उसके बाद बोर्ड के तरफ से बयान जारी कर सब कुछ साफ कर दिया जायेगा। 
क्या हो सकते हैं नए नियम 
नए नियम के तहत सबसे पहले IPL के नए सीजन के लिए 2 नए टीमों को जोड़ा जा सकता है, ये टीमें गुजरात और UP के शहर के नाम पर हो सकते हैं। 
अब अगर नयी टीम आती है तो नए सिरे से ऑक्शन भी होगा। अगर IPL 8 टीमों से होती है तो एक मिनी ऑक्शन होगा वहीं अगर टीम बढ़ाया जाता है तो मेगा ऑक्शन होगा जिससे बांकी टीमों में भी काफी बदलाव देखने को मिलेगा।
 
इसके अलावा कुछ फ्रेंचाइजी विदेशी खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने की भी मांग कर रही है, आज तक हम 4 विदेशी खिलाड़ी के साथ IPL का मैच देखते आए हैं। अगर फ्रेंचाइजी की बात मान लिया गया तो IPL में 4 के बजाय 5 विदेशी खिलाड़ी दिख सकते हैं। 
                 Nawal jha
             Aryawartnews

No comments:

Post a Comment

कोई भी परेशानी हो तो बताने कि कृपा करें। नमस्कार।।

Netaji Subhash Chandra Bose biography ।। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का जीवनी   विश्व इतिहास में 23 जनवरी 1897 (23rd January 1897) का दिन स्वर्...

Featured

Recent