ARYAWART NEWS

Politics, culture, entertainment, study, business and much more with experienced and smart people

Wednesday, May 06, 2020

covid 19 को हराने के लिए abvp दिन रात कर रहा सेवा कार्य।

Covid 19 का दंश झेल रहे भारत में जहां एक तरफ कुछ जाहिल वायरस फैला रहे हैं तो वहीं बहुत सारे ऐसे संगठन भी है जिसके कार्यकर्ता बिना किसी सरकारी मदद के अपने स्वंसेवको की सहायता से भारत के अलग अलग हिस्सों में सेवा कार्य में लगे हुए हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन के बारे जिसका नाम आपने खूब सुना रखा होगा और अगर नहीं सुना तो हम बताएं देते हैं। उसका नाम है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद। कहने वाले इसे कलयुग का कृष्ण भी कहते हैं, क्युकी जब जब पांडव रूपी जनता पर बाढ़, अकाल या covid 19 जैसे कौरावो का हमला होता है ये अपने असली रूप में आ के अपने लोगो को बचाने कुरुक्षेत्र में सारथी बन कर पहुंच जाता है।


   आज भारत एक अदृश्य शक्ति से लड़ रहा है और सभी लोग तन मन धन से मां भारती  की सेवा के घर से लगे हुए हैं, जिसका जीता जागता प्रमाण पीएम केयर फंड है। इसी समय के अभाविप भी लोगो की सेवा को मैदान में कूद पड़ा है तो आइए जानते हैं अलग अलग प्रांतों में एबीवीपी  के राहत कार्यों के बारे में:-

  

अभाविप झारखंड परेशानी झेल रहे परिजनों के लिए आहार केंद्र का संचालन कर रहा है। जिसमे कार्यकर्ता स्वयं भोजन बनाकर सैकड़ों लोगो को प्रतिदिन खिला रहे हैं। रांची सहित पूरे झारखंड में हजारों लोगों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध करा कर अभाविप सेवा कार्य में निरंतर लगा हुआ है।

बात अगर उत्तर प्रदेश की करे तो गोरक्ष प्रांत के कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए महिला स्वास्थ्य  और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर के विभिन्न स्थानों पर जा कर लगभग 250 घरों में 1200 से ज्यादा सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया।

बिहार प्रांत की प्रदेश मंत्री जहां अपने घर में ही स्वयं मास्क का निर्माण कर रही है वहीं मधुबनी कि छात्राएं भी अपने घर से मास्क बना कर आस पड़ोस में वितरण कर रही हैं। इसके साथ साथ मधुबनी, दरभंगा और अन्य जिलों  में व्यापक स्तर पर घर घर भोजन का वितरण किया जा रहा है और लोगो की सेवा की जा रही है।


विद्यार्थी परिषद् के जिज्ञासा आयाम के कार्यकर्ता महाराष्ट्र और कर्नाटक में विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सेवा में जुड़े अन्य स्थानीय संगठनों के साथ जुड़कर घर घर जाकर सर्वेक्षण, जनजागृति और अन्य सेवा कार्यों में अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं। 

इसके साथ ही लगभग सभी राज्यो में छोटे बड़े स्तर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विभिन्न कार्यों द्वारा सेवा कार्यों में लगे हुए हैं। 

 आप इन्हे भी कोरोना वॉरियर्स मानते हैं तो दीजिए इन्हे एक सलाम।।  




             अगर आपके जिले में भी कोई ऐसे काम कर रहे हैं तो दीजिए हमे सूचना हम उनकी कहानी भी यह पब्लिश करेंगे।।

        नमस्कार।।


 

No comments:

Post a Comment

कोई भी परेशानी हो तो बताने कि कृपा करें। नमस्कार।।

Netaji Subhash Chandra Bose biography ।। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का जीवनी   विश्व इतिहास में 23 जनवरी 1897 (23rd January 1897) का दिन स्वर्...

Featured

Recent