ARYAWART NEWS

Politics, culture, entertainment, study, business and much more with experienced and smart people

Thursday, December 03, 2020

गंगा नदी पर बनने जा रहा है एक और पुल

गंगा नदी पर बनने जा रहा है एक और पुल, घट जाएगी कई जिलों के बीच की दूरी


गंगा नदी पर एक और पुल का निर्माण होने जा रहा है। पुल के बन जाने से बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर और समस्तीपुर से पटना आने जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। बेगूसराय के मटिहानी- शाम्हो के बीच बनने वाला यह पुल बिहार में गंगा पर बनने वाला 15वां पुल होगा।

केंद्र सरकार के निर्देश पर थीम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को पुल निर्माण की जिम्मेदारी सौंपा गया है। कहा जा रहा है कि गंगा नदी पर बनने वाला यह पुल NH-31 और NH-8 को जोड़ेगा। पुल के बनने से बिहार को झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा आने जाने के लिए एक नया रास्ता उपलब्ध होगा।

इस तरह घट जाएगी कई जिलों के बीच की दूरी। अब तीनों राज्यों की दूरी 76 किलोमीटर कम हो जाएगी। पुल बनने के बाद रांची जाने में 2 घंटे बचेंगे, जबकि मुंगेर भागलपुर जैसे नजदीक शहरों की दूरी भी कम हो जाएगी। पटना से बेगूसराय की दूरी 3:30 घंटा में तय होगी। वही मुंगेर और भागलपुर से 40 मिनट के अंदर आना जाना हो सकेगा।



No comments:

Post a Comment

कोई भी परेशानी हो तो बताने कि कृपा करें। नमस्कार।।

Netaji Subhash Chandra Bose biography ।। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का जीवनी   विश्व इतिहास में 23 जनवरी 1897 (23rd January 1897) का दिन स्वर्...

Featured

Recent