ARYAWART NEWS

Politics, culture, entertainment, study, business and much more with experienced and smart people

Showing posts with label खेल. Show all posts
Showing posts with label खेल. Show all posts

Friday, May 21, 2021

चेस सीखना है तो अभी क्लिक करें। How to play chess


 


चेस सीखना है तो अभी क्लिक करें।

How to play chess


कहते हैं चेस या शतरंज खेल का जन्म भारत में एक ब्राह्मण जो की बुद्धि शिरोमणि थे उनके द्वारा पांचवीं छठी सदी में विश्व को तोहफे के रूप में दिया गया। शतरंज का प्राचीन नाम चतुरंग था जो भारत से अरब के रास्ते यूरोप पहुंच गया और फिर 15-16 शताब्दी तक बहुत प्रचलित हो गया। 

वर्तमान समय के इसके सर्वोच्च नियंत्रण वर्ल्ड चेस फेडेरशन के पास है। शतरंज को वर्ष 1900 में ओलंपिक में शामिल किया गया। 

वैसे तो शतरंज दिमाग का खेल है जो दो व्यक्तियों द्वारा खेला जाता है लेकिन इसके विश्लेषण और खेल को याद रखने के लिए इसे लिखा जाता है। शतरंज सामान्यतः बोर्ड पर ही खेला जाता है जिसमें 64 खाने होते है। 32 सफेद और 32 काले । एक व्यक्ति सफेद चुनता है और एक काला। सफेद की चाल पहले आती है और एक शोध में देखा गया था कि लगभग 75% जीतने का चांस सफेद का ही होता है क्युकी चाल उसके एक दाव के अनुसार ही अंत तक चलता है। 

Chess play
#playchess



सैनिकों की संख्या और क्रम


देखा जाए तो शतरंज एक तरह का युद्ध है जिसमें राजा अपने सैनिकों मंत्री के सहारे युद्ध लड़ता है। यह मस्तिष्क के कसरत कराने की अद्भुत विधि है जिसमें आपके दाव से ज्यादा आपकी रणनीति बनाने की कला को देखा जाता है। इस खेल में मध्य में एक राजा, एक रानी , दो उंट , दो घोड़े और उसके बाद दो हाथी रखे होते हैं। और आगे वाली खाड़ी में 8 प्यादे होते हैं। 



मोहरे और उन्हें व्यवस्थित करने का तरीका।

लिखने के लिए उपरोक्त घरों के नामो का उपयोग करते हैं। जैसे a1, b1, ç3 इत्यादि।






किश्ति को हाथी और फील को उंट भी कहा जाता है। 


अगले ब्लॉग में हम आपको चालो के बारे में बताएंगे। कृपया हमारे साथ जुड़े रहे। धन्यवाद्। 

#chess #india #game #news #


 




Tuesday, November 24, 2020

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर।

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर

Ind vs Aus: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा और इशांत शर्मा दोनों इस टेस्ट सीरीज को मिस कर सकते हैं। जब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा की गई थी तब रोहित शर्मा को टीम में जगह नहीं दी गई थी तो वहीं इशांत शर्मा भी टेस्ट टीम में शामिल नहीं किए गए थे। दोनों खिलाड़ी इस समय नेशनल क्रिकेट अकेडमी बेंगलुरु में हैं और अपनी फिटनेस को हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। 
कुछ दिन पहले BCCI की तरफ से कहा गया था कि, टीम के दोनों सीनियर खिलाड़ियों की फिटनेस पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है और दोनों बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे जिसकी शुरुआत 17 दिसंबर से होगी। अब मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा और इशांत दोनों ही टेस्ट सीरीज के लिए समय से फिट नहीं हो पाएंगे। 
रिपोर्ट के मुताबिक रोहित और इशांत की फिटनेस को लेकर NCA में विशेषज्ञों की एक बैठक हुई जिसमें पता चला की इन दोनों की फिटनेस रिपोर्ट इतनी उत्साहजनक नहीं है। इसके बाद टीम मैनेजमेंट, चयनकर्ता और BCCI को जानकारी दे दी गई है कि ये दोनों खिलाड़ी शायद ही टेस्ट सीरीज में खेल पाएं। अब इसकी आधिकारिक घोषणा जल्दी ही की जा सकती है। रोहित शर्मा को बाद में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया के दल में शामिल किया गया था। 
हाल ही में टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने रोहित और इशांत की चोट पर बात करते हुए संकेत दिए थे कि ये दोनों ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो सकते हैं। उन्होंने कहा था कि, दोनों खिलाड़ियों को 3-4 दिनों के अंदर ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो जाना चाहिए जिससे कि समय रहते होनों टेस्ट सीरीज का हिस्सा बन सकें। उन्होंने कहा था कि अगर आपको टेस्ट सीरीज या कोई भी रेड-बॉल क्रिकेट खेलनी है तो आपको तीन-चार दिनों में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होना और ऐसा नहीं हो सका तो मुश्किल होगा। 

Netaji Subhash Chandra Bose biography ।। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का जीवनी   विश्व इतिहास में 23 जनवरी 1897 (23rd January 1897) का दिन स्वर्...

Featured

Recent