झंझारपुर। मधुबनी।। बिहार।।। शत - प्रतिशत मतदान का रखा लक्ष्य।।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मधुबनी जिला के विभिन्न इकाईयों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें झंझारपुर नगर इकाई के द्वारा विभिन्न पंचायत में मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से अभाविप ने शत प्रतिशत मतदान करवाने का लक्ष्य रखा है।
इस मौके पर अभाविप के मधुबनी जिला संयोजक विष्णु विज्ञान झा ने कहा कि
विकसित बिहार की एक पहचान शत् प्रतिशत हो मतदान। वोट आपका अधिकार है इसलिए मतदान जरूर करें। खास कर महिलाओं और बुजुर्गों से आग्रह किया गया कि कोरोना के समय में सावधानी बरतते हुए मतदान अवश्य करें।
बताते चले कि झंझारपुर समेत मधुबनी के अलग अलग विधानसभा में चुनाव दूसरे और तीसरे चरण अर्थात 3 और 7अक्टुबर को करवाए जाएंगे। इससे पहले भी अभाविप मतदाता जागरूकता अभियान चलाया रहा है जिसमें परिषद के कार्यकर्ता सभी वोटरों को जागरूक कर वोट अवश्य गिरने के लिए प्रेरित करते है।
इस अभियान में नंदकिशोर मिश्रा जी, चंदन मिश्रा जी, अभिनव कुमार झा, सौरभ मंडल, रोहित मुखिया, दीपक शर्मा, रमन कुमार, अभिषेक कुमार, अजय मुखिया, महादेव मुखिया, मानशी झा, कुमारी दृष्टि, निरंजन झा, इंद्रजीत राय, शशिकांत रॉय, शिवम झा, कौशल झा, मानस मयंक, जयशंकर झा, नीतीश सिंह, विकास कुमार, सुभाष कुमार, सुमन गुप्ता, पुष्पम मिश्रा, गौरव, रामप्रवेश,रामलखन साहू, मनोज यादव, प्रकाश ठाकुर, प्रदीप कुमार, कौशल कुमार एवम अन्य लोग शामिल थे।
सभी न्यूज सबसे पहले या अपने ईमेल पर पाने के लिए अभी आर्यावर्त न्यूज को subscribe करे।
No comments:
Post a Comment
कोई भी परेशानी हो तो बताने कि कृपा करें। नमस्कार।।