ARYAWART NEWS

Politics, culture, entertainment, study, business and much more with experienced and smart people

Wednesday, May 20, 2020

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राजनगर के कार्यकर्ताओं ने क्वारांटिन सेंटर में बांटे फल और अन्य खाद्य पदार्थ

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजनगर के कार्यकर्ताओं द्वारा राजनगर स्थित कसियौना क्वॉरेंटाइन सेंटर में अभाविप के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सह मिथिला विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य श्री सुजीत पासवान के नेतृत्व में फल एंव बिस्किट इत्यादि का वितरण किया गया। आज से प्रतिदिन राजनगर स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटरों में अभाविप के द्वारा फल का वितरण किया जाएगा क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों से अपील करते हुए सुजीत पासवान ने कहा इस वैश्विक महामारी में हम सबको शासन एवं प्रशासन का सहयोग करना चाहिए एवं जो व्यवस्था सरकारी तंत्र द्वारा की गई है उनका हमें पालन करना चाहिए। एकजुट होकर इस वैश्विक महामारी करोना को हम सब को हराना है।


 इस अवसर अभाविप के राजन कुमार ने कहा कि फलो में आवश्यक विटामिन और मिनरल होते हैं जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है और वायरस के हमले का प्रभाव कम होता है।


ज्ञात हो कि प्लाजमा थेरेपी से भी इसी तरह से ईलाज किया जाता है जिसमें स्वस्थ्य मनुष्य के प्लाजमा को संक्रमित व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर कर वायरस के हमले को निष्प्रभावी कर दिया जाता है।



इस अवसर पर नगर मंत्री मनीष पासवान, नगर सह मंत्री अभय प्रकाश, सुधांशु झा, चंदन कुमार ,संतोष कुमार ,अजीत कुमार शिव साहनी ,आयुष राणा ,राजू सिंह विशाल कुमार, केशव सिंह, गुरुदत्त साहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता सामाजिक दूरी का पालन करते हुए उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि अभाविप पहले भी राजनगर में सुजीत पासवान के नेतृत्व में लगातार सेवा कार्य करता रहा है और राजनगर अभाविप के कार्यकर्ता दिन रात जरूरतमंद की सेवा में वर्षों से लगे हुए हैं। पहले भी बाढ़, सुखार, आगलगी में अभाविप के कार्यकर्ता पहले पंक्ति में खड़े होकर मदद करते रहते थे।

सुजीत पासवान अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री और वर्तमान में मिथिला विश्वविद्यालय के सिंडिंकेट सदस्य हैं।

1 comment:

कोई भी परेशानी हो तो बताने कि कृपा करें। नमस्कार।।

Netaji Subhash Chandra Bose biography ।। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का जीवनी   विश्व इतिहास में 23 जनवरी 1897 (23rd January 1897) का दिन स्वर्...

Featured

Recent