ARYAWART NEWS

Politics, culture, entertainment, study, business and much more with experienced and smart people

Wednesday, April 29, 2020

IRFAN KHAN DEAD BUT ALIVE IN OUR MEMORY


29 अप्रैल की तारीख भारतीय सिनेमा के इतिहास में काले अक्षरों में लिखी जाएगी और जिस कलम से ये तारीख लिखी जाएगी उस कलम को तोड़ दिया जाएगा।
आज यानी 29 अप्रैल 2020 को जब पूरी दुनिया कोरोना से बचने के लिए अपने अपने घर में छुपा हुआ है तब एक आदमी बिंदास अपनी अंतिम यात्रा पे निकल गया है। वो आदमी जिसने भारतीय सिनेमा को एक अलग अंदाज दे दिया। आज आप अगर बेहतरीन एक्टर्स नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, राजकुमार राव सरीखे कलाकारों को गिनते हैं तो यकीनन इन कलाकारों के दौर को शुरू किया था इरफान खान ने।
सिर्फ 53 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कहने वाले इरफान साहब काफी दिनों से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। हॉलीवुड से बॉलीवुड तक अपने एक्टिंग के झंडे गाड़ने वाले इरफान साहेब न्यूरोइंडॉक्राइन ट्यूमर नामक कैंसर से पीड़ित थे। पहले उन्होंने अपना इलाज लदंन से करवाया था। जिसके बाद उन्होंने फिल्म लाइन से 1  साल के लिए दूरी बना ली थी लेकिन 2019 में वो फिर से हमारे बीच अंग्रेजी मीडियम फिल्म के साथ आए। जो उनकी आखिरी फिल्म  साबित हुई।  

   स्लमडॉग मिलिनेयर, लाइफ ऑफ पाई जैसे फिल्मों के एक्टर इरफान खान हमेशा हमारे दिलो में जिंदा रहेंगे। उनका अंतिम संस्कार वर्सोवा कब्रिस्तान में किया जा रहा है। एक महान सितारे को महान सलाम। R.I.P.

No comments:

Post a Comment

कोई भी परेशानी हो तो बताने कि कृपा करें। नमस्कार।।

Netaji Subhash Chandra Bose biography ।। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का जीवनी   विश्व इतिहास में 23 जनवरी 1897 (23rd January 1897) का दिन स्वर्...

Featured

Recent